CG CRIME

निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,, 06 आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

कोरबा। जिले के दीपका पुलिस द्वारा निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी का केबल एवं ₹5000 नगदी रकम जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 303 (2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दीपका पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दीपका क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top