CG CRIME

चांपा : क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 3 हजार 200 रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरआमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पहला भोजपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और कंप्यूटर प्रोजेक्टर, दो सिलिंग फैन एवं बीएसएनएल वाई-फाई राउटर सहित लगभग 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया।

दूसरी घटना बेलदारपारा चांपा में हुई, जहां एक सूने मकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, पीतल-कांसे के बर्तन, साड़ी, घड़ी, आयरन और नगदी रकम चोरी कर ली गई। इसी तरह एक अन्य मामले में भोजपुर स्थित स्कूल परिसर के संकुल केंद्र से एलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कूलर मोटर एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई थी।

पुलिस ने दोनों मामला में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की, जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी के सामान को बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर यश मिरी, अभिषेक मिरी, नितेश कुर्रे और आशीष धीवर को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से 2 एलईडी टीवी, कांसा बर्तन, वाई-फाई राउटर, प्रोजेक्टर, बैटरी और टुल्लू पंप सहित कुल ₹1,03,200 का सामान जप्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. यश मिरी पिता मुकेश मिरी उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चांपा
2. अभिषेक मिरी पिता अनिल मिरी उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चाम्पा,
3. आशीष धीवर पिता मनीराम धीवर उम्र 20 वर्ष सा0 भोजपुर चाम्पा
4. नितेश कुर्रे पिता गणेश कुर्रे उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चाम्पा थाना चांपा जिला जांजगीर -चांपा के

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, एएसआई बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी सहित चांपा थाना स्टाफ की अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top