
MD-Junaid Khan
रायगढ़ । जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा आम रास्ते में हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे थे ,सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, साथ ही कब्जे से धारदार तलवार और स्कॉर्पियो वाहन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी
1. विशाल चौहान पिता जगन्नाथ चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी छोटे अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर,
2. घनश्याम नायक पिता बिहारी लाल नायक उम्र 19 वर्ष निवासी जामपाली थाना पुसौर
3. सदानंद पटेल पिता हाराचंद पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी जामपाली थाना पुसौर।

