
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। ज़िला के बलौदा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को बदनाम करने की नीयत से अश्लील फोटो- वीडियो पोस्ट करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 79 BNS एवं आईटी एक्ट 66(C) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी विद्या सागर जोशी (21 वर्ष) निवासी चिल्फी जिला मुंगेली, पीड़िता का परिचित था।
दोनों के बीच पहले से जान -पहचान और मित्रता थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की जानकारी के बिना उसके फोटो अपने मोबाइल में लिए थे। बाद में पीड़िता को आरोपी ने उसे बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो पोस्ट करने की धमकी दी और आपत्तिजनक संदेश भेजकर अपमानित किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर.गजाधर पाटनवार , महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को एवं आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर का अहम किरदार रहा।

