CG CRIME

रायपुर : चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट ने खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर एक सोनार भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 16 ग्राम गला हुआ सोना बरआमद किया। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 06:40 बजे शंकर नगर स्थित चावला टावर के पास प्रार्थिया हेमलता वैध मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार 5 दिनों तक 150 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ छोटू वर्मा (32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी के अपराध कबूल किया, आरोपी ने बताया कि उसने लूटी गई चेन को प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी (32 वर्ष, निवासी तिल्दा नेवरा) को बेच दिया था। पुलिस ने ज्वेलर्स प्रशांत केशरवानी को भी गिरफ्तार किया,

जिसने पूछताछ में चेन को गलाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 16ग्राम सोना,₹1,50,000नगद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कार्यवाही जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top