
MD-Junaid Khan
रायपुर। राजधानी । शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल को महिला ऑटो से अस्पताल जा रही थी। शाम करीब 6:30 बजे मां शारदा हॉस्पिटल मोड़ के पास अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके हाथ में रखा बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में ₹12,000 नकद और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। वहीं दूसरी घटना 2 मई 2026 को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां कमला उपाध्याय अपनी एक्टिवा से जा रही थीं, तभी भाठागांव के शीतला चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन कर फरार हो गए। इस दौरान महिला असंतुलित होकर गिर गई और घायल हो गई।
पर्स में मोबाइल, दवाइयाँ और ₹10,000 नकद थे। जिसकी रिपोर्ट पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डी.डी. नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार जांच करते हुए CCTV फुटेज खंगाले, मुखबिर लगाए और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर आरोपी (1)- शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर (20 वर्ष), निवासी कुशालपुर, रायपुर (2)- ईशांत नेगी (20 वर्ष), निवासी कुशालपुर, रायपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दो ने जुर्म कबूल किया।

गिरफ्तार आरोपी
(1)-शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर (20 वर्ष), निवासी कुशालपुर, रायपुर
(2)-ईशांत नेगी (20 वर्ष), निवासी कुशालपुर, रायपुर
जप्त मशरूका
मोबाइल फोन
लेडीज पर्स
नगदी राशि एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल।

