CG CRIME

बिलासपुर : धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में होली के दिन धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। के एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। होली के दिन धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी (23 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना 3 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे, प्रभात चौक चिंगराजपारा में आरोपी बब्बन सारथी ने प्रार्थी जितेंद्र राजपूत के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था।

घटना के बाद से ही आरोपी पिछले दो महीनों से फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर 5 मई 2026 को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त, आरोपी के विरुद्ध थाना सरकंडा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 286/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top