
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म एवं गर्भवती होने के बाद जबरन गर्भपात कराने वाला आरोपी और पिता गिरफ्तार कर लियाहै।जानकारी के अनुसार आरोपी बलराम साहू (25 वर्ष) ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन गर्भपात कराया। आरोपी अपने पिता रमेश कुमार साहू (46 वर्ष) के साथ पीड़िता के घर पहुंचकर परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता रहा।

शिकायत मिलने पर बिल्हा पुलिस ने तुरंत त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

