
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र रिसदा बाईपास रोड में वाहनों में तोड़फोड़ कर उपद्रव करने वाले 02 संघर्षरत बालक सहित 05 आरोपी गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार रविदास वाहन (ट्रक) चालक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह उड़ीसा से ट्रक क्र. CG04 PE 7216 में माल लोड कर श्री सीमेंट फैक्ट्री आ रहा था कि। दिनांक 04.05.2026 के सुबह 05:00 बजे रिसदा बाईपास के पास मेन रोड में आरोपियों द्वारा उसके ट्रक के सामने अपनी 02 मोटरसाइकिल को खड़ी कर, ट्रक को रुकवा कर, उससे अश्लील गाली गलौज कर ट्रक से बाहर खींचते हुए, उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया गया। मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए, उसके साथ मारपीट किया गया तथा ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम को भी उखाड़ दिया गया। इसी प्रकार आरोपियों द्वारा अन्य ट्रकों के भी सामने के शीशा को पत्थर मारकर तोड़ दिया गया तथा उनके चालकों को भी जान से मारने की धमकी दिया गया।
कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 369/2026 धारा 191(2),296,115(2),351(2),126(2),324(4),308(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल रिसदा बाईपास पहुंचा, जिसमें उपस्थित वाहन चालकों की सतर्कता एवं जागरूकता से प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 आरोपियों को हिरासत में लिया गया*, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए, सड़क मार्ग में ट्रक चालकों के वाहनों को रोक कर, उनसे गाली गलौज करना, जान से मारने की धमकी देना एवं वाहनों में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में सभी आरोपियों को आज दिनांक 04.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों के नाम
1. छत्रपाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अमसेना थाना आरंग जिला रायपुर वर्तमान निवासी पुनीत ढाबा रिसदा रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. नरेश कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम छुईहा मालगुजारी थाना सिटी कोतवाली
3. भावेश वैष्णव उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 17 लोहिया नगर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

