CG CRIME

बलौदा : सिलसिलेवार हो रही चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से सोना -चांदी के आभूषण, नगदी, बर्तन, टीवी, मोबाइल सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल एवं एक चाकू जप्त,

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में हुई सिलसिलेवार चोरी की चार घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरआमद किया है।

02 से 03 मई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने थाना बलौदा क्षेत्र के मधईपुर गांव के चार अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों में घुसकर अलमारी और पेटियों में रखे कीमती जेवर, नगदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पहली घटना में संतराम रात्रे के घर से चांदी का पायल व सोने का लॉकेट चोरी हुआ।

दूसरी घटना में रवि शंकर रात्रे के घर से चांदी का पायल, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट व नगदी पार कर दी गई।

तीसरी घटना में रेशम लाल रात्रे के सूने मकान का ताला तोड़कर बिछिया, सोने के आभूषण, कांस -पीतल के बर्तन व नगदी चोरी की गई।

चौथी घटना में विजय कुमार के घर से एलईडी टीवी, मोबाइल, चांदी के सिक्के, पायल, सोने के जेवर व नगदी चोरी हुई।

पुलिस ने सभी प्रकरण में अपराध दर्ज जांच शुरू की विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना एवं सायबर तकनीकी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पहचान करते हुए आरोपी अमृत पटेल, उत्तम पठारे एवं तुलसी पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने पल्सर मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर चारों घरों में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से सोना -चांदी के आभूषण, नगदी, बर्तन, टीवी, मोबाइल सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल एवं एक चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)-अमृत पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी सरवानी थाना सक्ती जिला सक्ती
(2)-उत्तम पठारे पिता अमरनाथ पठारे उम्र 26 वर्ष निवासी बाकीमोगरा थाना बाकीमोंगरा
(3)-तुलसी पटेल पिता एकादशी पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड 01 पानी फिल्टर रोड चांपा…

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top