
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना बेलगहना चौकी पुलिस ने सात किलों ग्राम गौ-मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 07 किलो ग्राम गौ-मांस,मास काटने में प्रयुक्त हथियार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम करहीकछार का है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की, बिजली ऑफिस के पास रहने वाला सुरेश कुमार सोनवानी अपने घर में गौ-वंश का मांस काटने और उसे सुखाने का काम कर रहा है। सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह और ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई एवं रेड कार्य वाही करते हुए आरोपी के घर दबिश दी,तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलोग्राम कटा हुआ मांस और घटना में पप्रयोग कुल्हाड़ी (टंगली)जप्त किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह जीवित और मृत मवेशियों को काटकर उनके मांस को सुखाकर रखने और खाने का काम करता था। बेलगहना पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही में लग गई है।

