CG CRIME

बिलासपुर| कोटा |घूम-घूमकर अलग- अलग जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी सहित एक नाबालिग गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम खैरझिटी में किराना दुकान से करीब ₹13 हजार नकद और ₹14 हजार कीमत के सिगरेट, राजश्री एवं खाई-खजाना चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके अलावा ग्राम भौवाकापा से 20 मीटर बिजली केबल तथा ग्राम खरगहना के गणेश पंडाल से Redmi मोबाइल चोरी होने की शिकायत सामने आई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा इन चोरी की घटनाओं में शामिल होना कबूल किया। पूछताछ में विनय खुसरो और सुनील यादव ने बताया कि उन्होंने करीब 2 महीने पहले पुलिस क्वार्टर तिफरा से एक हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल भी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शत-प्रतिशत संपत्ति 01 नग हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर साइकिल (लाल रंग, बिना नंबर)01 नग रेडमी मोबाइल 20 मीटर बिजली केबल तार 700 रुपए नकद बर आमद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

(1)- विनय खुसरो (पिता सत्येंद्र खुसरो, उम्र 22 वर्ष, निवासी- ग्राम काठाकोनी, थाना सकरी)

(2)- सुनील यादव (पिता भुवनेश्वर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी- बंधवापारा, थाना सरकंडा)विधि से संघर्षरत बालक (बाल अपचारी)

थाना कोटा में दर्ज निम्नलिखित मामलों का खुलासा हुआ है:

अपराध क्रमांक 777/2026 – धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बी.एन.एस. (किराना दुकान में चोरी)

अपराध क्रमांक 824/2026 – धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. (बोर का बिजली तार चोरी)

अपराध क्रमांक 826/2026 – धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. (मोबाइल चोरी)

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू, आरक्षक 1092 सुनील पटेल एवं थाना कोटा स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top