CG CRIME

बिलासपुर | हिर्री -100 पाव अवैध देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के हिर्री पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 100 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने ग्राम भोजपुरी स्थित कौशिक ढाबा के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। जांच के दौरान केदार साहू (25) और राजेन्द्र साहू (20) के संयुक्त कब्जे से एक कार्टून में रखी 100 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब बर आमद हुई। प्रत्येक पाव 180 एमएल का था, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर और पुलिस के अनुसार अनुमानित कीमत ₹8,000 है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 M 7829 जप्त कर
दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 282/2026 में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top