CG CRIME

साइबर पुलिस ने 150 परिवारों को उनकी गुम मोबाइल दिलाया वापस

MD-Junaid Khan

रायगढ़। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा और साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक की मौजूदगी में सभी 150 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। पिछले तीन महीनों से रायगढ़ साइबर पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। CEIR पोर्टल और तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस ने मोबाइलों को ट्रेस किया और रायगढ़ जिले के अलावा ओडिशा, बिहार, कोलकाता और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। जिसे साइबर पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर मोबाइल उपयोगकर्ताओं तक पहुंच बनाई और मोबाइल वापस प्राप्त किए।

लंबे समय से मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के हाथ में जब उनका फोन वापस पहुंचा, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने रायगढ़ पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया।

बर आमद किए गए मोबाइलों में Vivo, Oppo, Redmi, Poco, Realme, OnePlus, Samsung और Motorola जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आज मोबाइल सिर्फ बातचीत का साधन नहीं है, बल्कि इसमें बैंकिंग जानकारी, जरूरी दस्तावेज, फोटो, संपर्क नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां रहती हैं। इसलिए मोबाइल गुम होने पर तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराना जरूरी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर IMEI नंबर के साथ मोबाइल की जानकारी दर्ज करें।

किसी दूसरे व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल मिलने पर उसका इस्तेमाल न करें। मोबाइल को नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करें, क्योंकि तकनीकी माध्यमों से मोबाइल को ट्रेस किया जा सकता है और अनधिकृत उपयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top