CG CRIME

रायपुर | रिलायंस ज्वेलर्स में लाखों की हेराफेरी करने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुरराजधानी। गोलबाजार थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस ज्वेलर्स में लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की कथित सुनियोजित हेराफेरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए स्टोर के पूर्व कर्मचारी मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 80 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14.50 लाख रुपये, और एक मोबाइल फोन बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार स्टोर मैनेजर की शिकायत पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 116/2026 दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि स्टोर में रखे करीब 103.832 ग्राम वजन के 22 कैरेट सोने के कंगनों की जगह समान वजन और डिजाइन के नकली कंगन रखकर असली आभूषणों की हेराफेरी की गई। इससे कंपनी को करीब 17.50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति होने की बात सामने आई। जांच के दौरान संदेह पूर्व कर्मचारी मनोज यादव पर गया।

पुलिस के अनुसार दस्तावेजी साक्ष्य, स्टॉक ऑडिट, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के बाद आरोपी ने कथित तौर पर हेराफेरी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य स्वीकार किए। बताया गया कि आरोपी वर्ष 2017 से ज्वेलर्स में काम कर रहा था और स्टोर की कार्यप्रणाली से अच्छी तरह परिचित था। पुलिस के अनुसार, आर्थिक दबाव और कर्ज के चलते उसने ग्राहकों के लेन-देन में गड़बड़ी शुरू की और बाद में असली सोने के आभूषणों को नकली आभूषणों से बदलने लगा। जांच में दो महिला ग्राहकों से कथित छल और फर्जी बिलों के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 80 ग्राम सोने के आभूषण और मोबाइल फोन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध के विरुद्ध धारा 336(3), 318(4), 338 एवं 340(2) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस मामले में हुए अन्य आर्थिक लेन-देन, संभावित अन्य पीड़ितों और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top