
MD-Junaid Khan
रायपुर। राजधानी के आजाद चौक पुलिस द्वारा गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राहक ढूंढते 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजाद चौक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.380 किलोग्राम गांजा बरआमद किया है। जप्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.69 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2026 को थाना आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ईदगाहभाठा स्थित मैदान के पास दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर मौजूद हैं और उसकी बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3.380 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 1.69 लाख रुपये बताई गई जप्त कर दोनों को एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

