CG CRIME

बिलासपुर तोरवा : बीच सड़क पर मारपीट गुंडागर्दी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के तोरवा पुलिस द्वारा बीच सड़क पर मारपीट कर हुड़दंग मचाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 06 मार्च 2026 की रात लगभग 8:30 बजे लालखदान चौक के पास कुछ युवक आपस में गाली गलौज वाद विवाद कर बीच सड़क पर मारपीट करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पर तोरवा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में जय कुमार केवंट (23 वर्ष) – सतबिहिनिया मंदिर के पास, तोरवा (2)- नंदकिशोर यादव (30 वर्ष) – लालखदान, तोरवा (3)-शोभित निषाद (19 वर्ष) – हेमुनगर, तोरवा। के विरुद्ध धारा 194(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

ाम गिरफ्तार आरोपी –

(1)- जय कुमार केवंट (23 वर्ष) – सतबिहिनिया मंदिर के पास, तोरवा

(2)- नंदकिशोर यादव (30 वर्ष) – लालखदान, तोरवा

(3)-शोभित निषाद (19 वर्ष) – हेमुनगर, तोरवा बिलासपुर।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top