CG CRIME

चांपा : हत्या की नियत से टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। थाना चांपा पुलिस द्वारा हत्या की नियत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कीर्तन पटेल द्वारा आहत सुखराम पटेल के घर के पास आकर गाली गलौज करते जा रहा था जिसे मना करने पर आरोपी द्वारा आवेश मे आकर अपने घर गया और घर से छोटा टांगी लेकर आया और आहत को आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर हत्या करने के नियत से आहत सुखराम पटेल के सिर मे प्राणघातक हमला किया है। जिस पर प्रार्थी के सिर पर गंभीर चोट आई जिसे ईलाज हेतु बीडीएम अस्पताल चांपा मे भर्ती किया गया है। जिसकी सूचना पर थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज अपराध क्रमांक 90/26 धारा 296, 351(3),109 (1) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी कीर्तन पटेल की पतासाजी कर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया आरोपीे द्वारा अपना जूर्म स्वीकार करने व घटना में प्रयुक्त टांगी को घर से निकाल कर पेश करने पर जप्त किया गया तथा आरोपी कीर्तन पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुरदा थाना चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(3),109 (1) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, आर. मुन्द्रिका दुबे, वीरेश सिंह, गौरीशंकर रॉय, खेमचरण राठौर, कैलाश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top