CG CRIME

कोटा : खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर युवक से उगाही,06 गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। कोटा। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के करगीखुर्द में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए एक युवक को उसके घर से उठा कर उगाही करने वाले 06 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जीपीएम जिले के एक आरक्षक और आउटसोर्स के पुराने ड्राइवरों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए एक युवक को उसके घर के सामने से उठा लिया। आरोपियों ने युवक को स्कॉर्पियो में बंधक बनाकर नशीले पदार्थ के केस में फंसाने की धमकी दी और उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार करगीखुर्द निवासी अभिषेक सिंह 26 फरवरी की रात करीब 12:05 बजे अपने घर पर था।उसी दौरान अचानक उसके घर के सामने सफेद रंग की स्कॉर्पियो- एन (CG 10-4800) और लाल रंग की स्विफ्ट (CG 10 BW 3926) आकर रुकी। कार से चार लोग उतरे और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए करीब 50 मिनट तक घर के बाहर गाली-गलौज करते रहे। इसके बाद उन्होंने फोन कर अभिषेक को बाहर बुलाया। अभिषेक जैसे ही घर से बाहर निकला, आरोपी योगेश पांडेय ने किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करने का नाटक करते हुए उसे डराया और जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया।इसके बाद गाड़ी को घर से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाया गया। वहां आरोपियों ने अभिषेक से सीधे 1.50 लाख रुपए की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो गाड़ी में अवैध नशा या ड्रग्स रखकर केस बना देंगे और फिर उसे जेल भेज दिया जाएगा। डरे हुए अभिषेक ने किसी तरह 54 हजार रुपए नकद उन्हें दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी वहां से चले गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में धारा 308 (7), 319 (2), 296 और 3 (5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कीपीड़ित अभिषेक ने फर्जी क्राइम ब्रांच कर्मी बनकर आने वाले योगेश पांडेय उर्फ भूरू, विनय साहू और देव बघेल की पहचान की है। उनके साथ अन्य युवक भी शामिल थे। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पुलिस वाहन चलाने वाले तीन पूर्व ड्राइवर समेत कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जीपीएम जिले का एक आरक्षक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top