CG CRIME

चकरभाठा : पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के थाना चकरभाठा क्षेत्र में पुलिस बनकर ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन तड़के करीब 3:10 बजे वह अपने ट्रेलर वाहन से जा रहा था। इसी दौरान टोयोटा शो-रूम चकरभाठा के पास एक सफेद रंग की टाटा पंच कार में सवार दो युवकों ने ट्रेलर को रुकवाया। दोनों युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रेलर चालक से वाहन की बिल्टी (दस्तावेज) दिखाने को कहा। चालक के पास तत्काल बिल्टी पेपर नहीं होने पर आरोपियों ने उससे पैसों की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने चालक के पास रखा विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, मोबाइल कवर में रखे 1000 रुपए नकद और ट्रेलर का बिल्टी पेपर छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की टाटा पंच कार जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- यशराज यादव (22 वर्ष), पिता गिरिराज यादव, निवासी पुराना बस स्टैंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर के पास जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला, बिलासपुर।

(2)- सुमित दुबे (27 वर्ष), पिता कमलेश दुबे, निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top