CG CRIME

नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3.3.26 को जिला अस्पताल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सुकली में होली उत्सव के दौरान आरोपी सोनू दरवेश के द्वारा नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया है जिससे बच्चों को शराब के नशे में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा नाबालिक बच्चों और उनके परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताएं कि दिनांक 3.3.26 के रात करीबन 7:30 बजे आरोपी इस सोनू दरवेश अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था इस दौरान तीन नाबालिक बच्चे भी डांस करने आ गए इस दौरान आरोपी सोनी दरवेश ने अपने घर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को दबाव पूर्वक पिला दिया जिससे नशा होने के कारण बच्चे उल्टी करने लगे जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया था शिकायत जांच पर आरोपी सोनू दरवेश के द्वारा नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे ),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बालिका खापर्डे को दी गई जिस पर अधिकारी द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए अपराध पंजीबद करने के पश्चात तत्काल एक टीम गांव सुकली की ओर रवाना किया गया जो आरोपी सोनू दरवेश को उसके घर के पास से पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करता रहा परंतु दबाव पूर्वक पूछताछ करने पर आरोपी सोनू दरवेश ने अपने घर के सामने नाच गाने के दौरान तीनों नाबालिक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया आरोपी को विधिवत्त की गिरफ्तार किया गया है।

नाम आरोपी- सोनू दरवेश उम्र 34 वर्ष निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली जांजगीर।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह , प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा आरक्षक दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top