MD-Junaid Khan
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुरम गेट के पास तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तलवार लेकर इलाके में घूम कर दहशत फैला रहा है।सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की गई।

