CG CRIME

बिलासपुर : सीपत : शांति भंग एवं हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने एवं हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर क्षेत्र में होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश से असमाजिक तत्वों गुंडा बदमाशों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में सीपत पुलिस को सूचना मिली की कुछ युवक आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज कर उत्पात मचा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए (1)-अरुण कुमार लहर्षण उर्फ चुटाली (28 वर्ष), निवासी कुकदा (2)-सूरज सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी कुकदा (3)-उमेश केसर (24 वर्ष), निवासी सीपत (4)-दिलीप कुर्रे (42 वर्ष), निवासी देवरी, थाना सीपत को गिरफ्तार कर चारों के विरुद्ध धारा170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी –
(1)- अरुण कुमार लहर्षण उर्फ चुटाली (28 वर्ष), निवासी कुकदा
(2)- सूरज सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी कुकदा
(3)- उमेश केसर (24 वर्ष), निवासी सीपत
(4)- दिलीप कुर्रे (42 वर्ष), निवासी देवरी, थाना सीपत

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top