CG CRIME

बिलासपुर – अवैध शराब कारोबार पर सरकंडा पुलिस की कार्यवाही, भारी मात्रा में 141 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में 141 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 11,280 रुपये के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईमलीभाठा बंधवापारा क्षेत्र में होली पर्व के दौरान बिक्री के उद्देश्य से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया, जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखर गढ़ेवाल (21 वर्ष), निवासी छोटी कोनी, बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बोरी में भरे 141 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 11,280 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त ई-रिक्शा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 285/ 2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर हुए न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी– शेखर गढ़ेवाल (21 वर्ष), निवासी छोटी कोनी, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top