CG CRIME

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट जानलेवा हमला- 10 आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेगुरडीह में पुरानी रंजिश को लेकर दोनो पक्षों एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने वाले 10 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी जगराम कश्यप,निवासी खैरताल, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक घटना 02.03.26 की रात्रि लगभग 10:00 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पुत्र अमन कश्यप के साथ नेगुरडीह के कुछ व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की गई है, जिससे वह बेहोश हो गया है।

सूचना मिलने पर प्रार्थी घटनास्थल पहुंचे, जहां उनका पुत्र अचेत अवस्था में मिला। जब प्रार्थी पंहुचा तो उसे भी मारपीट कर चोट पहुंचाया। इसी प्रकार प्रार्थी गौतम यादव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की विनय कश्यप एवं उसके साथियों के द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजिश को लेकर धमकी देते हुए हमला कर दिया, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एक पक्ष गिरफ्तार आरोपी

1. संजय कुमार कश्यप उर्फ भुरू (27 वर्ष),
2. तिहारू राम कश्यप (59वर्ष),
3. शरद कुमार कश्यप (25 वर्ष),
4. गौतम यादव (19 वर्ष),
5. महेन्द्र कुमार कश्यप (25 वर्ष) सभी निवासी ग्राम नेगुरडीह, थाना नवागढ़

दूसरा पक्ष गिरफ्तार आरोपी

1. विनय कश्यप उम्र 25 साल
2. पप्पू यादव उर्फ अविनाश उम्र 22 वर्ष
3. अतुल यादव उम्र 19 वर्ष
4. राजा बरेट उम्र 21 वर्ष
5. सरवन बरेट उम्र 22 साल सभी निवासी ग्राम खैरताल थाना नवागढ़

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top