
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा कम कीमत पर महिलाओं के कपडे खरीदने का लालच देते हुए महिलाओं को झांसे में ले कर ठगी जाता था। कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा नहीं होना बताकर, क्यूआर कोड के माध्यम से आरोपियों द्वारा पैसा डलवाया जाता था, संपर्क होने पर व्हाट्सएप नंबर से ऑनलाइन व्हाट्सएप चैटिंग करते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से पैसा वसूला जाता था,बिलिंग चार्ज, जीएसटी चार्ज, डिलीवरी चार्ज, रिफंड चार्ज आदि का बहाना बनाकर ठगी करते हुए पैसा लिया जाता था,

ग्राम तरेंगा निवासी एक युवती से भी आरोपियों ने ₹6,25,239 का ठगी किया ठगी ,देश के 17 राज्यों में आरोपियों के विरुद्ध इसी पैटर्न से साइबर ठगी के कुल 181 मामले पंजीबद्ध हैं,पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से साइबर ठगी में इस्तेमाल विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा फेक इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से फैलाया गया था साइबर ठगी का पूरा जाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के नाम
1. रामकिशोर मीणा उम्र 25 साल निवासी ग्राम गोकुलपुरा भूमिहवाली ढाणी तहसील बस्सी जयपुर राजस्थान
2. रविंदर मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गोकुलपुरा तहसील बस्सी जिला जयपुर राजस्थान

