CG CRIME

शिवरीनारायण : विशेष अभियान के तहत क्षेत्र की विभिन्न दुकानों की जांच कर डरावने एवं भ्रामक मुखौटे किए गए जप्त..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही डरावनी मुखौटा जप्त। होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत क्षेत्र की विभिन्न दुकानों की जांच कर डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों के विरुद्ध सक्त कार्यवाही की जा रही है। होली त्यौहारों में कुछ असामाजिक तत्व मुखौटों का उपयोग कर पहचान छिपाकर हुड़दंग, मारपीट या अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए एहतियातन कार्यवाही की गई है।

थाना प्रभारी शिवरीनारायण राजीव श्रीवास्तव ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली पर्व के दौरान डरावने, आपत्तिजनक या कानून- व्यवस्था प्रभावित करने वाले मुखौटे एवं सामान की बिक्री न करें। साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top