CG CRIME

लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक शातिर आरोपी गिरफ्तार..

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। जिला पुलिस द्वारा सुहेला, हथबंद क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी द्वारा थाना सुहेला एवं हथबंद क्षेत्र में लूट की सिलसिलेवार 04 घटनाओं को अंजाम दिया गया, आरोपी द्वारा लिफ्ट देने के बहाने अकेली महिलाओं को बनाया जाता था लूट का शिकार सुनसान इलाकों में ले जाकर डराते धमकाते हुए सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम लूटकर आरोपी फरार हो जाता था।पुलिस टीम द्वारा सिमगा, हथबंद, सुहेला सड़क मार्ग में लगे सैकड़ों की संख्या में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन एवं तकनीकी विश्लेषण से पहचान करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सुहेला में 01 तथा थाना हथबंद में 03, इस प्रकार कुल 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया,आरोपी के विरुद्ध चोरी के कुल 05 मामले जिला दुर्ग में पंजीबद्ध है।आरोपी द्वारा जिस बाईक का उपयोग लूट की घटनाओं में किया जाता था, वह भी निकला चोरी का आरोपी से ₹1,50,000 कीमत मूल्य का सोने चांदी का जेवर एवं ₹78,000 नगदी बरामद किया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त बाईक, 03 मोबाइल एवं लोगों को डराने धमकाने में इस्तेमाल एक पेंचिस भी जप्त किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग ₹3,00,000 कीमत मूल्य का सामान बरामद कर कार्यवाही की जा रही है।नाम आरोपी– मनोज जोशी उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम कुकराचुंदा थाना हथबंद अस्थाई निवासी सेक्टर 6 ए मार्केट सड़क नंबर 46 भिलाई नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top