CG CRIME

शराब पीने के लिए पैसा की मांग कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ पुलिस द्वारा शराब पीने के लिए पैसा की मांग कर मारपीट करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रिका प्रसाद आजाद निवासी गंगाजल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की गांव का सुरेश यादव दिनांक 22.2.2026 सुबह 10:00 बजे इसके घर के पास गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था, और शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 66/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व कार्यवाही करते हुवे आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र पिता गंगाराम यादव उम्र 46 वर्ष निवासी गंगाजल जिला जांजगीर चांपा

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top