CG CRIME

बलौदा : कपडा दुकान का ताला तोड कर चोरी करने वाला आरोपी रिपोर्ट के महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार ..

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र बुडगहन चौक बलौदा स्थित कपडा दुकान का ताला तोड कर चोरी करने वाला आरोपी को रिपोर्ट के महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किये बच्चों का कपड़ा, नगदी रकम जुमला करीबन 2857/ रू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.02.2026 की रात्रि में बुडगहन चौक बलौदा के कपड़ा दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान से कपड़ा, नगदी चिलहर पैसे को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमाक 96/2026 धारा 331(4),305 (a)बीएनएस पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया है ।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना बलौदा पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज ,व मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही विनोद देवार उम्र 20 वर्ष साकिन देवार पारा बलौदा को हिरासत मे लेकर कडाई व वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर अपना अपना जुर्म स्वीकार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी से बच्चों का कपड़ा, नगदी रकम जुमला करीबन 2857/रू . को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4),305 (a) बीएनएस के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी– विनोद देवार साकिन देवार पारा बलौदा जिला जांजगीर

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार ,प्र.आर.गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टण्डन ,संदीप सोनंत,टिकेश्वर राठौर, प्रहलाद कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top