
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि मधुबन रोड दयालबंद क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के अवगत कराया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शुभम बैस को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया। एवं आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

