CG CRIME

बिलासपुर : नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते एवं धार दार हथियार लहराकर दहशत फैलाते ,तीन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 03 धार दार चाकू जप्त..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी पुलिस द्वारा नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते एवं धार दार हथियार लहराकर दहशत फैलाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों से एक थार, एवं तीन धार दार चाकू बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थार क्रमांक CG10 BW 6664 में सवार तीन युवक शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर मौके से भाग रहे हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी ने टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर आसमा सिटी फेस-2 मेन्ड्रा जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपी अपनी थार कार छोड़कर भागने लगे। इस दौरान उनके हाथों में धारदार लोहे के चाकू थे, जिन्हें लहराते हुए वे मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 3 नग धारदार चाकू बरामद किए गए । आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- ईशांत सिंह मंडलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24 वर्ष) पिता – बंशी लाल मंडलोई निवासी – रामा लाइफ, सकरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर।(2)-शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33 वर्ष) पिता – प्रताप सिंह निवासी – कालिका नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।(3)-राहुल तिवारी (26 वर्ष) पिता – राजेश तिवारी निवासी – उस्लापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रूपेश तिग्गा, आरक्षक पवन बंजारे, रामचंद्र कश्यप, सज्जू अली, आशीष शर्मा, रूपेश कौशिक एवं अनुप नेताम की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top