CG CRIME

सकती : जुआ खेलते हुए 6 आरोपी गिरफ्तार..कब्जे से ताश पत्ती, 03 मोटर सायकल, नगद 23,130 रुपये एवं 06 मोबाईल फोन जप्त..

Md-Junaid Khan

सकती। जिले के डभरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 52 परी ताश पत्ती, 03 मोटर सायकल, नगद 23,130 रुपये एवं 06 मोबाईल फोन जप्त कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे
दिनांक 24.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डेकुनाभट्ठा एवं आसपास क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई, जिसमें मौके से 06 जुआरियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण-(1)- संजय कुमार साहू, पिता जगराम साहू, उम्र 27 वर्ष, ग्राम भद्री चौक फगुरम, थाना डभरा (2)- रामकुमार यादव, पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 40 वर्ष, ग्राम डेकुनाभट्ठा, थाना डभरा (3)- धनेश्वर चौहान, पिता हरिलाल चौहान, उम्र 39 वर्ष, ग्राम बेनीपाली, थाना डभरा। (4)- राजेश कुमार पटेल, पिता श्यामू प्रसाद, उम्र 42 वर्ष, ग्राम धुरकोट, थाना डभरा (5)-चमार दास महंत, पिता संतू दास महंत, उम्र 40 वर्ष, ग्राम आडाझर, थाना खरसिया (6)-वीरेंद्र कुमार खूंटे, पिता गुरु प्रसाद खूंटे, उम्र 42 वर्ष, ग्राम केनापाली, थाना डभरा।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगद 23,130 रुपये, 06 मोबाईल फोन, 03 मोटर सायकल तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त कर कार्यवाही की गई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top