CG CRIME

बलौदा : सुने मकान का ताला तोड कर चोरी करने वाले एक महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा पुलिस द्वारा सुने मकान का ताला तोड कर चोरी करने वाले एक महिला सहित 2 आरोपीयो को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से 20 हजार नगद जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजय मिरी निवासी बलौदा का दिनांक 16/02/2026 को अपने परिवारिक कार्यक्रम में बाहर गये थे दिनांक 23/02/26 वापस अपने घर बलौदा आये तो देखे कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था कोई अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर से सोने का हार एंव नगदी रकम 20000₹ रूपये एंव आधार कार्ड को चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध क्रमांक 85/2026 331 (4) ,305 (a)बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज ,व मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया एंव सुशीला बाई सूर्यवंशी निवासी जावलपुर को हिरासत मे लेकर कडाई व वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर दोनो ने अपना अपना जुर्म स्वीकार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर कुल 20000/₹ बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 85/2026 331 (4) ,305 (a) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

नाम आरोपी

(1)-दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया उम्र 19 वर्ष।
(2)-सुशीला बाई सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष दोनो निवासी ग्राम जावलपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर.नवीन सिह ,आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टण्डन, संदीप सोनंत, महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top