
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के जलसों गांव में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर युवक पर हमला करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा निवासी जलसों द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, प्रार्थी पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के और धारदार वस्तु से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा निवासी जलसों को गिरफ्तार किया,

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर, आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आगे जांच जारी है..

