CG CRIME

बिलासपुर : कोनी,30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,000/- जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने कार्यवाही की जा रही है।

की दिनांक 17/02/2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जलसों निवासी श्रीमती प्रभा देवी वर्मा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रही हैं। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उपरोक्त मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी द्वारा शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर शराब जप्त की गई। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
श्रीमती प्रभा देवी वर्मा, पति – स्व. सुशील वर्मा, उम्र 38 वर्ष निवासी – ग्राम जलसों, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top