
बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा अवैध नशीली मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम पोसरा निवासी रोशन उर्फ छोटू तिवारी को 2 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी पकड़ा गया जिसके के कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया जिसकी कुल कीमत करीब 28 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है।
नाम आरोपी– रोशन उर्फ छोटू तिवारी ग्राम पोसरा

