CG CRIME

बिलासपुर : रतनपुर पुलिस की अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की नगपुरा मेन रोड में  युवक देशी शराब की बिक्री कर रहा है सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल कीमत 4560 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर रामू वर्मा और निलेश कश्यप को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top