
Md-Junaid Khan
जांजगीर चाम्पा। जिले के शिवरीनारायण पुलिस द्वारा एनडीपीएस के प्रकरण में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए फरार एक आरोपी को महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में पूर्व मे 02 आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक भेजा जा चुका है जेल। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के द्वारा NDPS ACT के प्रकरण मे END TO END की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ बिक्री एवं परिवहन करने के प्रकरण थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 20 (बी), 29 एन.डी.पी.एस. मे END TO END की कार्यवाही करते आरोपी विमल कुमार पिता छत्रपती कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी बानोभाठा थाना बलौदा जिला महासमुद (छ.ग.) को उसके सकुनत जिला महसमुंद से पकडा गया।
पुछताछ में आरोपी अपने मेमोरण्डम कथन मे बताया कि दिनांक 04.01.2026 को परिचित के पुलिस वाला चंद्रशेखर साहू को कंटामाल थाना लाईसिंघा जिला बलांगीर उड़ीसा बुलाकर आयुष के मोबाईल मे बातकर गांजा मंगाया तब आयुष द्वारा एक थैला सिगनेचर पान मसाला लिखा हुआ में 07 पैकेट एवं 08 पैकेट के अलग-अलग भरा हुआ कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन लगभग 15 कि.ग्रा. को लेकर कंटामाल थाना लाईसिंघा आया जो उक्त गांजा को चंद्रशेखर साहू को देकर फोन पे के माध्यम से पैसा लेना बताया गया एवं आरोपी विमल कुमार के कब्जे से एक मोबाईल जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर ।

नाम आरोपी – विमल कुमार पिता छत्रपती कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी बानोभाठा थाना बलौदा जिला महासमुद।
मामले मे पूर्व मे आरोपी 01. चंद्रशेखर साहू साकिन सलखण्ड थाना बसना जिला महासमुंद 2 अखिल कुमार जायसवाल एवं एक विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक जिनके कब्जे से एक थैला में कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 15.700 किग्रा घटना में प्रयुक्त ईको कार एवं 02 नग मोबाईल जुमला कीमती 13,05,000 रूपये बरामद किया विधिवत कार्यवाही की गई हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में- निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण सउनि लम्बोदर सिंह, प्रआर बिरेंद्र टंडन आरक्षक शिवरायसागर यशवंत पाटले थाना शिवरीनारायण का सराहनिय योगदान रहा।

