Md-Junaid Khan
रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में होने वाले आगामी 26 जनवरी 2026 को ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर शासन ने विधिवत सूची जारी कर दी है। इस सूची में यह तय किया गया है कि किस जिले में कौन मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे।

जारी सूची के अनुसार राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल महोदय ध्वजारोहण करेंगे। वहीं प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे।

