
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड में ट्रक चालक से लूट पाट करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के आरोपी गजेन्द्र केवट पिता गंगा प्रसाद केवट उम्र 27 साल साकिन हिर्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर। दिनांक घटना 18.01.26 के 10.00 बजे रात्रि तरौद चौक से आगे नेशनल हाइवे रोड में आरोपी के द्वारा ट्रक चालक कमांक CG10 BY -6839 के चालक प्रहलाद महंत को ट्रक के केबिन में चढ़कर हाथ मुक्का एवं बेल्ट से मारपीट कर प्रार्थी के जेब में रखा नगदी 3000 रूपये को लूट कर भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध 37/26 धारा 309(4) BNS के तहत जांच शुरू की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंचकर, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां आरोपी का आधार कार्ड गिरा हुआ था जिसमें आरोपी का नाम गजेंद्र पिता गंगा प्रसाद निवासी हिर्री, मस्तुरी लिखा था, जिस आधार से आरोपी को पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने से जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त एक नग चमड़े का बेल्ट एवं लूट किया हुआ नगदी 3000 रूपये में से 1500/ रूपये को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 309(4) BNS के तहत न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

नाम आरोपी – गजेन्द्र केवट पिता गंगा प्रसाद केवट उम्र 27 साल साकिन हिर्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।

