
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी पुलिस द्वारा जुआ खेलते सात जुआरियों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में पचपेड़ी पुलिस ने ग्राम चिस्दा में दो अलग-अलग जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही की । मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मलेश पटेल, राज कुमार पटेल, मिलन पटेल, अकत राम पटेल, चंदराम मरार, मोहतराम पटेल और रामदुलारी पटेल सामिल है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 8360 रुपये नगद और 52 ताश पत्तियाँ जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।

