
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिल के कोनी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कोनी पुलिस ने सात जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की देवनगर स्थित एक मकान में कुछ युवक पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर सकरी पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खेलते और खिलाते हुए 07 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से ₹71,850 नगद, 2 बंडल ताश, प्लास्टिक कारपेट, 5 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2.21 लाख बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी में प्रमोद कौशिक, रवि कौशिक, निक्कू राव उर्फ निखिल राव, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष राजपूत, मनोज महानंद, अतिश के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपीयो में – प्रमोद कौशिक, रवि कौशिक, निक्कू राव उर्फ निखिल राव, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष राजपूत, मनोज महानंद, अतिश
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

