
Md-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण पुलिस द्वारा 80 पाव अवैध देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार द्वारा शिवरीनारायण एवं आसपास के ईलाको मे माधीपून्नी मेला प्रबंध हेतु अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने निेर्देशित किया गया जो थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।
जिसमें मुखबिर सूचना रेड कार्यवाही कर आरोपी आशीष पाठक के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब एवं आरोपी समीर खान के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब लीटर जुमला कीमती 7200/ रुपए बरामद किया जाकर आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना शिवरनारायण में अपराध क्रमांक 25/26 एवं 26/26 दोनों धारा 34 (2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. आशीष पाठक पिता सुभाष पाठक उम्र 45 वर्ष निवासी शिवरीनारायण
2. समीर खान पिता मो सलीम खान उम्र 25 साल निवासी शिवरीनारायण दोनो थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरनारायण, स.उ.नि. कपिल राम साहू, प्रआर तारिकेश पाण्डेय आर. प्रवीण साहू, नितीन द्विवेदी, रामकुमार कश्यप, टुकेश्वर डडसेना, थाना शिवरीनारायण का योगदान रहा।

