
Md-Junaid Khan
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान चोरी के प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रांतर्गत ग्राम चमारी (टिंगीपुर) स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में । प्रार्थी परमेश्वर साहू द्वारा सिटी कोतवाली थाना मुंगेली में रिपोट दर्ज कराई की ,किसी अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर चावल एवं शक्कर की बोरियां चोरी कर ली। पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/26, धारा 331(4), 305 बीएनएस दर्ज कर, जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आकाश सिंह क्षत्रीय, योगेश साहू, जगदीश प्रसाद साहू, श्रवण यादव एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया,पूछताछ में सभी ने चोरी करना कबूल किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 31/26, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी -योगेश साहू, जगदीश प्रसाद साहू, श्रवण यादव एवं एक अपचारी बालक
जप्त मशरूका- 22 क्विंटल चावल (कीमत 52,800 रुपये) एक ऑटो (कीमत 1,00,000 रुपये)- कुल 1,52,800 रुपये की
इस कार्यवाही में- निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी), प्र.आर. मनोज ठाकुर, दिलीप साहू, रविकुमार जांगड़े, चंद्रप्रकाश ध्रुव, आरक्षक अजय चंद्राकर, अरुण साहू, रवि श्रीवास एवं संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

