CG CRIME

बलौदा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

Md-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने तीन दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका को दिनांक 16.01.2026 को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अज्ञात आरोपी व अपहृता की पतासाजी किया जा रहा था । विवेचना दौरान दिनांक 19.01.2026 को नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया जाकर आरोपी सुनील कश्यप को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),96,64 (M), 65(1) BNS 4,6 पाक्सो के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

नाम आरोपी- सुनील कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा सउनि प्रतिभा राठौर प्र.आर. मुकेश यादव व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top