CG CRIME

सरकंडा : लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों समेत दो नाबालिग गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर । जिले के थाना सरकंडा क्षेत्र में लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों समेत दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लिंकिट कंपनी के डिलिवरी ब्वॉय से मोबाइल फोन और 1000 रुपये नगद लूटने के मामले में पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों के साथ विधि से संघर्षरत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त मोटोरोला मोबाइल और नगद रकम भी बरामद कर ली गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू व सीएसपी सरकंडा के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही में आरोपी आकाश केंवट और दीपक पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करने पर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top