
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के थाना सरकंडा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सरकंडा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमल देवांगन उर्फ करन और तुलेश्वर दिवाकर उर्फ गोलू शराब पीने के लिए प्रार्थी से पैसे मांगे नहीं देने इंकार करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट व चाकू से वार किया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कोमल देवांगन उर्फ करन और तुलेश्वर दिवाकर उर्फ गोलू को घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

