
Md-Junaid Khan
जांजगीर-चाम्पा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला तीन वर्षों से फरार आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 09.07.2022 को आरोपी बीरबल कश्यप द्वारा पीड़िता को बुरी नीयत से बेइज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा।
जिसकी सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की शिवरीनारायण पुलिस द्वारा नाबालिक बच्चे पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए तीन वर्षों से फरार आरोपी बीरबल कश्यप को पकडा गया जिसको पूछताछ करने जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 354, भादवि.,08 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी– बीरबल कश्यप पिता भाग राम कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी कुरियारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र शुक्ला आरक्षक नितिन द्विवेदी थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

