CG CRIME

बिलासपुर : रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम की कार्यवाही : 14 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार …

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के थाना रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए 14.336 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.40 लाख कीमती गांजा एवं दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर नेवसा रोड, ग्राम जाली के पास घेराबंदी कर रेड की गई। रेड के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि कुशल निर्मलकर और जयकिशन उर्फ दीपक सारथी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top